सिमडेगा, जून 10 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय सभागार में खेत बचाओ अभियान एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता अभियान सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

किसानों को दी गई सलाह साथ ही साथ केसीसी कैंप का भी आयोजन किया गया। मौके पर किसानों को सलाह दी गई कि वे संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें तथा मृदा परीक्षण के आधार पर ही पोषक तत्वों का उपयोग करें। मौके पर जैविक खेती, जैव उर्वरकों के उपयोग तथा रासायनिक कीटनाशकों के सुरक्षित एवं आवश्यकता-आधारित प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को वैकल्पिक खाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट, एफवाईएम , बोन मिल, हरि खाद उपयोग करने का सलाह दिया गया।

जल संरक्षण और कृषि तकनीकें साथ ही किसानों को जल संरक्षण, खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था तथा सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग के...