हाथरस, मई 4 -- हसायन। विकासखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 28 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र के प्रभारी डॉ.एसआर सिंह ने किसानों को मिट्टी के गिरते स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया और जोर दिया कि केवल पारंपरिक ज्ञान के बजाय वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही खेती को लाभप्रद बनाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.बलवीर सिंह ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असंतुलित खाद के प्रयोग से न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है, बल्कि इससे किसानों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- उर्वरक और मृदा स्वास्थ्य की दी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.