संतुलित आहार से किडनी रहती है ठीक: डॉ. दुबे
गिरडीह, जून 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। किडनी हमारे शरीर का वह अंग है जो चुपचाप दिन रात हमारी सेहत की रक्षा में लगा रहता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने और रक्त चाप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उक्त बातें सोमवार को जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश कुमार दुबे ने एक विशेष बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण ने इस संवेदनशील अंग को गंभीर खतरे में डाल दिया है। कहा कि भारत में हर साल लाखों लोग किडनी संबंधित बीमारियों से प्रभावित होते हैं। कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार भारत में हर दस में से एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में किडनी डिजीज से पीड़ित है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.