सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र। घोरावल स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 3 से 8वीं तक के बच्चों द्वारा संतुलित आहार, स्वस्थ्य भोजन एवं जंक फूड आदि के लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। उन्होंने व्यंजनों का स्वाद चखते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव, आकाश सोनी, विपिन सिंह, उमेश जायसवाल, किरन मौर्या, राकेश जायसवाल, शिखा चौबे, शिखा दुबे, आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रज्ञा पाण्डेय, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने स्कूल में चलाया पौष्टिक आहार जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.