गोड्डा, अप्रैल 30 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड के सिमरिया ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्र में ग्रामीण विकास ट्रस्ट - कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सौजन्य से पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रितेश दुबे ने बताया कि पोषण सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खाने से हमारा भोजन रुचिकर और स्वादिष्ट बना रहता है। यह एक स्वस्थ और संतुलित आहार की कुंजी भी है, क्योंकि प्रत्येक भोजन में पोषक तत्वों का अनूठा मिश्रण होता है, जिसमें वृहद पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन और वसा) और सूक्ष्म पोषक तत्व ( विटामिन और खनिज) दोनों शामिल होते हैं। बच्चों के लिए स्वस्थ भोजन की थाली हमें सर्वोत्तम आहार विकल्प चुनने में मदद करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करती है।

पोषण वाटिका का महत्व फसल वैज्ञा...