साहिबगंज, मई 31 -- बरहेट । बरहेट-बरहरवा मुख्य सड़क स्थित ढोबडीहा गांव मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जानकारी के अनुसार बाइक चालक बरमसिया गांव का शरीफ अंसारी (20) अपने छोटे भाई के साथ बरहेट की आ रहा था । उसी क्रम में मोड़ पर विपरीत दिशा से अचानक एक स्कॉर्पियो का गया। इससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे रखे पत्थर पर जा गिरा। हादसे में शरीफ अंसारी घायल हो गया। पीछे सवार उसके भाई को चोट नहीं लगी। छोटा भाई ने स्थानीय लोगों के मदद से बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यह भी पढ़ें- कुरसेला : तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर डॉक्टर पंकज कर्मकार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...