साहिबगंज, जुलाई 1 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तेलियागढ़ी किला के पास बुधवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना के बल्लू खान के रूप में हुई है।

हादसे का विवरण पुलिस सूत्रों के अनुसार बल्लू खान ट्रैक्टर पर पहाड़ से मिट्टी लोड कर लौट रहा था। इसी दौरान पथरीले व उबड़-खाबड़ मार्ग पर वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई उधर, घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव के निर्देश पर एएसआई पवन कुमार व जैकब बेसरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव की पहचान कराई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया ...