प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कुंए की जगत पर खड़े वृद्ध कुएं गिर गया। आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण किसी तरह उसे कुंए से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। वृद्ध के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी 95 वर्षीय वृद्ध भगवती प्रसाद यादव घर के पास बने कुंए की जगत पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे खड़े थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुंए में गिर गए। छपाक की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े कुंए में झांका तो वृद्ध को डूबते देख अवाक रह गए। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग, खोजबीन के बाद उतराता मिला शव ग्रामीणों ने किसी तरह वृद्ध को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांस थम चुकी थी। वृद्ध के मौत की जानकारी मिलते ही ...