उरई, मार्च 24 -- पड़री। कोंच उरई मार्ग पर मंगलवार को एक मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल को कट मार दिया जिससे मोटरसाइकिल चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से जा टकराई जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मवई उरई निवासी राजकुमार एवं मिथुन बाइक से रिश्तेदारी में सेसा जा रहे थे और जैसे ही भदारी के नजदीक पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में कट मार दिया, जिससे बाइक का नियंत्रण खो गया और सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से टकरा गए जिससे मोटर साइकिल सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने तुरंत ही घायलों की मदद करते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.