रायसेन, मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार दोपहर फसल कटाई के दौरान भयानक ओर दर्दनाक हादसा हो गया थ्रेसर मशीन में फंसकर एक किसान की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान की गर्दन धड़ से अलग हो गई ओर सर पिसकर गायब हो गया। ग्रामीणों ने शव को निकाला तो सिर्फ धड़ ही बचा था। अचानक आए हुए इस घटनाक्रम के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आसपास काम कर रहे किसान और मजदूर घबरा गए ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान किसी ने तुरंत मशीन बंद की ओर गांव के लोगो को सूचना दी गई, कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मर्ग कायम कर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ग्रामीण ओर मजदूरों से पूछताछ कर रही है। यह भी ...