मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- छपार। बरला बसेडा मार्ग पर तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर-ट्राली चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सडक पर ही पलट गया। ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी रजत उर्फ लवकुश पुत्र हरफूल गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग अपने ट्रैक्टर-ट्राली को देवबंद भट्ठे पर ईट लेने जा रहा था। जैसे ही वह बरला बसेडा मार्ग पर तेजलहेडा चौराहे के पास पहुंचा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और ट्रैक्टर-ट्राली को वहां से हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...