पाकुड़, अप्रैल 10 -- महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपोखर गांव के समीप महेशपुर-मुरारई मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के लागड़ूम निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार जायसवाल ई-रिक्शा लेकर पाकुड़िया से मुरारई की ओर पैसेंजर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धार्थपोखर गांव के पास खराब सड़क के कारण ई-रिक्शा असंतुलित हो गया और सड़क किनारे स्थित ताड़ के पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक संजय कुमार जायसवाल को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ई-रिक्शा में सवार अन्य यात्री इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को इलाज के लिए महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.