जमशेदपुर, जून 29 -- पटमदा। आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) ने सोमवार को जिला अध्यक्ष उदय मुर्मू के नेतृत्व में पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता को ज्ञापन सौंपकर 30 जून को मनाए जाने वाले संताल हूल दिवस के दौरान कथित अव्यवस्थाओं पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के लिए गौरवशाली ऐतिहासिक अवसर है, लेकिन कुछ स्थानों पर नशापान, जुआ, मुर्गा लड़ाई तथा संस्कृति के नाम पर अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा दिया जाता है। ज्ञापन में हड़िया व देशी शराब की खुलेआम बिक्री तथा मुर्गा लड़ाई में धन के लेन-देन पर भी आपत्ति जताई गई। संगठन ने प्रशासन से कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने, नियम उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की मांग की। एएसए ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भ...