संताल परगना प्रमंडलीय स्तरीय की बैठक संपन्न हुई
दुमका, अगस्त 26 -- दुमका परिसदन में बुधवार को भाकपा (माले) लिबरेशन की संताल परगना प्रमंडलीय स्तरीय की बैठक कॉमरेड भुण्डा बास्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाकपा माले के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त ने कहा कि मोदी सरकार ने खनिज और खनन संशोधन (विकास एवं विनियम) विधेयक लोकसभा में पारित कर दिया है। यह विधेयक झारखंड पर घातक आर्थिक हमला है। यह झारखंड को संघीय अधिकारों से वंचित करने का हथकंडा है। इस विधेयक में झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों के प्रति मोदी सरकार का सरासर विद्वेष दिखाई पड़ता है। यह भी पढ़ें- खान संशोधन अधिनियम के खिलाफ 7 सितंबर को होगा झामुमो का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि वामदलों ने एम एम डीआर विधेयक के खिलाफ आंदोलन का एलान 25 से 31 अगस्त के बीच पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.