दुमका, अगस्त 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने अपने अंगीभूत बीएड महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और बीएड पाठ्यक्रम के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अस्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस्ड) बीएड पाठ्यक्रम के लिए की जाएगी। इसके लिए 13 अगस्त को विश्वविद्यालय के दिघी परिसर में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार यह नियुक्तियां साहिबगंज बीएड कॉलेज, साहिबगंज, केकेएम बीएड कॉलेज पाकुड़ तथा गोड्डा बीएड कॉलेज गोड्डा के लिए की जाएंगी। कुल पांच सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रस्तावित है। इनमें अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, भौतिकी/रसायन विज्ञान तथा राजनी...