संताली टैलेंट परीक्षा में 189 प्रतिभागी हुए शामिल
घाटशिला, अप्रैल 20 -- घाटशिला। सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से घाटशिला कॉलेज में एसएनएम ट्रॉफी संताली टैलेंट सर्च क्वेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा केंद्र में कुल 189 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे। परीक्षा में छोटे-छोटे बच्चों के साथ-साथ नौजवान और उम्रदराज व्यक्ति भी शामिल हुए थे। परीक्षा के माध्यम से पचास चयनित अभ्यर्थियों को पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती के अवसर पर चांडिल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले को एक लैपटॉप दिया जाएगा, वहीं दूसरे स्थान पाने वाले को टैबलेट और तीसरे स्थान पाने वाले को स्मार्टफोन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने 142 स्नातक प्रशिक्षुओं की चयन के लिए जारी किया विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.