संतान प्राप्ति के आठ माह बाद विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 28 -- बड़गांव। शब्बीरपुर गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता रजनी उर्फ बुलबुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया। जनपद मेरठ के बपारसी गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसकी बहन रजनी की शादी करीब तीन-चार वर्ष पहले शब्बीरपुर निवासी अजीत से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। करीब एक माह पहले मारपीट में उसका हाथ टूट गया था, जिसके बाद मायके वाले उसे ले गए थे। पंचायत और रिश्तेदारों के समझाने पर करीब एक सप्ताह पहले ही उसे ससुराल भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.