हापुड़, मार्च 10 -- नगर के मोहल्ला सेगे वाला निवासी सविता ने बताया कि उनका बेटा आए दिन परिवार क्लेश करता है। पीड़िता ने कई बार उसको ऐसा करने से मना किया लेकिन बेटे की आदत में सुधार नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...