एटा, जून 18 -- संतान न होने पर आए दिन ताने मिलने से परेशान होकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे घरवालों ने बाहर निकाला और आगरा लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ जलेसर, एसएचओ सकरौली मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। पिता ने दामाद, सास, ससुर के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। थाना सकरौली के गांव विचपुरी निवासी जसवंत उर्फ पिंटू की शादी नौ साल पहले वर्षा उर्फ खुशबू (28) पुत्री रामअवतार निवासी भरसेना थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के नौ साल बाद भी कोई संतान नहीं थी। इसे लेकर महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। आरोप है कि संतान न होने पर ससुरालीजन ताहने भी मारते थे। इससे वह काफी परेशान हो गई थी。

महिला का आत्मदाह गुरुवार सुबह वर्षा न...