संतान न होने के चलते महिला ने फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, मई 24 -- बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गिरजानगर गांव की रहने वाली महिला ने शनिवार देर रात कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। संतान न होने के चलते पति से अनबन होने पर मायके में रहती थी। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई है। गिरजानगर गांव की रहने वाली तारावती पत्नी रामकुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार देर शाम 28 वर्षीय बेटी उजाला पत्नी विकास घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी पढ़ें- ससुरालीजनों ने निकाला तो विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मौत परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार कोई आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.