लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, संवाददाता। संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के साथ बुधवार को माताएं हरछठ (हलषष्ठी) व्रत रखेंगी। हरछठ व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। ये पर्व भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए व्रत रखती हैं।ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि उदया तिथि के अनुसार हलषष्ठी यानी हरछठ का पर्व दो सितंबर को मनाया जाएगा। पूरब के जिलों में इसे 'ललई छठ' भी कहा जाता है। व्रत के दौरान महिलाएं कोई अनाज नहीं खाती हैं। यह भी पढ़ें- हल षष्ठी व्रत कल, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, क्या खाएं और क्या न खाएं क्योंकि हलषष्ठी व्रत में हल से जुती हुई अनाज व सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस व...