जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- मेहंदिया, निज संवाददाता संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर मनाया जाने वाला पवित्र जितिया पर्व शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का माहौल है। व्रती महिलाएं संतान की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। जितिया पर्व के अवसर पर महिलाएं निर्जला उपवास रखकर भगवान जितमाहन की पूजा करेंगी तथा व्रत की कथा का श्रवण करेंगी। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, पूजा सामग्री, फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Godda News: जितिया पर्व को लेकर हनवारा सहित ग्रामीण बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, नहाय-खाय आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सामूहिक रूप से जितिया व्रत...