संतान की आयु के लिए रखा जिउतिया व्रत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- शिवहर.। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए माताओं ने शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत जिउतिया व्रत रखी। जिउतिया या जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर शहर से गांव तक आस्था का माहौल रहा। सुबह सरगही में दही-चिउड़ा समेत पारंपरिक सामग्री ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत का संकल्प लिया। शाम में कई व्रतियों ने स्नान कर व्रत कथा सुनी। माताएं पूरे दिन-रात निर्जला व्रत रखी। रविवार सुबह 7:28 बजे के बाद पारण के साथ व्रत पूरा होगा। इसके पहले शुक्रवार को स्नान के बाद महिलाओं ने झिगुनी के पत्ते पर सरसों का तेल और खल्ली रखकर पितरों को जल अर्पित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: संतान की दीर्घायु की कामना में माताओं ने रखा निर्जला उपवास साथ ही जीमूतवाहन की पूजा का संकल्प लिया। कई महिलाओं ने घर पर ही स्नान कर विधि-विधान पूरा किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.