कटिहार, दिसम्बर 21 -- कटिहार। निज संवाददाता गामी टोला स्थित संतमत सत्संग मंदिर में पूज्य महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज की 106 वीं पावन जयंती मनाई गई। संस्था के त्रिलोक चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर ध्यान, स्तुति, सत्संग, पुष्पांजलि और भंडारा का आयोजन किया गया। कुप्पाघाट भागलपुर के स्वामी स्वरूपानंद महाराज का प्रवचन हुआ। उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म मधेपुरा जिले के गम्हरिया नामक छोटे से गांव में 20 दिसंबर 1920 को हुआ था। वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। 1939 ईस्वी में गुरुदेव महर्षि मेंही से दीक्षित हुए। माता की मृत्यु के बाद 1949 से गुरुदेव के शरीर त्याग तक उनकी सेवा में लगे रहे। साहित्य की सेवा में इनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। गुरुदेव के प्रवचन को इन्होंने लिपिबद्ध किया था।प्रवचन के समय ही होल्डर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.