गोपालगंज, जनवरी 16 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुपौली पंचायत भवन के समीप एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान एक संतरा लदे ट्रक से 7.5 लीटर शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में ट्रक चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसारी गांव निवासी राजू पाल और बबीना थाना क्षेत्र के मधुरापुरा गांव निवासी उधम केवट के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सोमदेव झा के मुताबिक गोपालगंज से महमदपुर होते हुए मोतिहारी की ओर जा रहे एक संतरा लदे ट्रक में शराब छुपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने सुपौली पंचायत भवन के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्...