जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्तूबर और संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को रद्द रहेगी। मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर लाइन मरम्मत एवं अन्य विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे पूर्व संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन को 14 सितंबर से 1 अक्तूबर तक अप-डाउन में रद्द करने की तैयारी है। खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से अप-डाउन करने वाली क्रिया योगा एक्सप्रेस और संबलेश्वरी एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द रहेगी। चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल-धरुआडीह के बीच लाइन ब्लॉक के कारण पूर्व से रेलवे में 17 नवंबर तक दिन बदलकर चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने और बदले मार्ग पर चलाने की योजना है। वहीं, रेलवे ने शालीमार-भुज एक्सप्रेस को अपडाउन में 10 व 13 अक्तूबर को बदले मार्ग से चला...