संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर तक चलेगी
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अप-डाउन में एक अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। संतरागाछी से अजमेर के लिए ट्रेन 28 सितंबर को रवाना होगी, जबकि अजमेर से संतरागाछी के लिए स्पेशल ट्रेन एक अक्तूबर को चलेगी। ट्रेन का फेरा बढ़ने से झारखंड, बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। इधर, संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का टर्मिनल स्टेशन 30 अगस्त से बदलने वाला है। इससे ट्रेन संतरागाछी के बजाय शालीमार स्टेशन से अप-डाउन करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन पहले भी हावड़ा से चलने वाली ट्रेनों का टर्मिनल संतरागाछी व शालीमार स्टेशन बना चुका है। यह भी पढ़ें- हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 31 को धनबाद होकर चलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.