संतरागाछी अजमेर स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर तक चलेगी
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- जमशेदपुर। संतरागाछी अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अप डाउन में 1 अक्तूबर तक होगा। सांतरागाछी से अजमेर के लिए ट्रेन 28 सितंबर तक रवाना होगी जबकि, अजमेर से सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर को खुलेगी। इधर, संतरागाछी अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का टर्मिनल स्टेशन 30 अगस्त से बदलने वाला है। इससे ट्रेन संतरागाछी के बजाय शालीमार स्टेशन से अप डाउन किया करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन संतरागाछी या शालीमार से चलने वाली अन्य आठ जोड़ी ट्रेनों का भी टर्मिनल स्टेशन बदल रहा है। यह भी पढ़ें- टाटा होकर सप्ताह में दो दिन चलेगी शालीमार-उदयपुर ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.