चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- चक्रधरपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे में विकास कार्यों के चलते संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस की छह यात्राएं रद्द रहेंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08661 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 14, 21 और 28 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 17 और 24 सितंबर तथा 1 अक्टूबर को नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की जानकारी लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14-15 अक्तूबर को रद्द रहेगी यह भी पढ़ें- 11 से 13 सितंबर के बीच कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रीशेड्यूल: उत्तर रेलवे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...