मधेपुरा, अप्रैल 6 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। बिशनपुर बाजार के टिकुलिया में 21 नवम्बर से होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर रविवार को सत्संग स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। सत्संग एवं महासभा को लेकर बैठक का भी आयोजन किया गया। मौके पर सबौर आश्रम भागलपुर संतमत के वर्तमान आचार्य महर्षि वेदानंद परमहंस जी महाराज, बनारस के रवि शंकरानंद जी महाराज व अन्य संत महात्मा मौजूद थे। ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित बैठक में सत्संग की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्य योजना तैयार किया गया। मौके पर आचार्य महर्षि वेदानंद परमहंस जी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन का आयोजन होना बहुत बड़ी बात है। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन संपन्न कराना सभी का पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ।तीन 21, 22 और 23 नवम्बर को होने वाले इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.