साहिबगंज, अप्रैल 1 -- बोरियो। साहिबगंज जिला संतमत सत्संग का 31 वाँ दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एक अप्रैल को प्रखंड के चसगांवा में प्रारंभ हुआ। सत्संग में परमाघ्य संत सद्गुरू महर्षि मेंहीं परमहंस के प्रधान आचार्य महर्षि चतुरानंद जी महाराज उपस्थित थे। चतुरानंद जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर अपने प्रवचन में कहा कि परमात्मा उस वृक्ष के समान है, जिसकी टहनियां ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में श्रृष्टि का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर के अंदर मौजूद आत्मा परमात्मा का अंश है। आगे उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मो का फल इसी जन्म में भोगना पड़ता है। आप कितने हीं चतुराई से अपने पापों को छिपाने की कोशिश करें, लेकिन परमात्मा की नजर से नहीं बच सकते। चतुरानंद महाराज ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। ईश्वर तक प...