मधेपुरा, फरवरी 10 -- बिहारीगंज। 26 वां अंतरराष्ट्रीय संतमत सत्संग के वार्षिकाधिवेशन को लेकर आयोजन स्थल पर सोमवार को ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुहिक रूप से झंडा फहराकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय वार्षिकाधिवेशन आगामी 23 एवं 24 फरवरी को वाईएसबी कॉलेज के प्रांगण में होगी। कार्यक्रम में हरिद्वार से स्वामी व्यासानंद जी महाराज का आगमन होगा। समारोह में सुबह 6 बजे से भजन ,कीर्तन ,प्रवचन एवं दोपहर 2 बजे से भजन कीर्तन तथा प्रवचन का आयोजन होगा। इसी को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: कालीन स्तुति प्रार्थना भजन तथा अंत में आरती का गान के पश्चात धर्म ध्वजा फहराया गया। इस स्थल पर अब प्रतिदिन सुबह शाम सत्संग का आयोजन 24 फरवरी तक जारी रहेगा। यह आयोजन सत्संग प्रेमी सह अध्यक्ष हरदे...