बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, हिटी। नगर पालिका क्षेत्र के मिश्रवलिया वार्ड में स्थित सार्वजनिक शौचालय एक साल से बदहाल पड़ा हुआ है। शौचालय के आसपास साफ-सफाई नहीं नहीं की गई है, जिसके कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुर्गंध और अव्यवस्था के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय के बगल में कूडा डंप होने से सड़न पैदा हो रही है। वार्डवासी अनुज, भल्लू, पिंटू, विकास सहित अन्य लोगों ने बताया कि संतपुर मिश्रवालिया वार्ड में करीब एक साल से देखरेख के अभाव में सर्वजनिक शौचालय बदहाल पड़ा है, अंदर में बने फर्श और टाइल्स टूटे हुए है। शौचालय में पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। शौचालय के आसपास पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं होने अंधेरा पसरा रहता है। वहीं ...