गोरखपुर, मई 13 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए 'संतकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना' (वित्तीय वर्ष 2026-27) के तहत आवेदन मांगे हैं। गोरखपुर परिक्षेत्र के बुनकर उत्कृष्ट और कलात्मक उत्पादों के सैम्पल के साथ 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी गोरखपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी सर्वश्रेष्ठ सैम्पल का चयन करेगी। योजना के तहत परिक्षेत्र स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता को 20,000, द्वितीय को 15,000 और तृतीय पुरस्कार विजेता को 10,000 की नगद राशि, शील्ड, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बुनकर अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल, क्षेत्रीय कर्मचारियों या सीधे सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- हथकरघा पुरस्कार के लिए 18 जून तक करे आवेदन

हिंदी हिन्दु...