संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर। निज संवाददाता बेलहर थाना क्षेत्र स्थित जंगल बेलहर में रविवार को एक माह के मासूम बच्चे का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां ने आशंका जताई है कि अपहर्ता उसके बच्चे की हत्या कर देंगे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पुरुष और महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बच्चे की बरामदगी के लिए पांच टीमें लगा दी हैं। बेलहर कला क्षेत्र स्थित जंगल बेलहर निवासी फूलचंद की पत्नी निरमा देवी अपने एक माह के नवजात को लेकर रविवार को नरायनपुर बाजार करने गई थी। वह देर शाम शाम तकरीबन 5 बजे नरायनपुर से बाजार कर घर जा रही थी। गांव के समीप बलिकरन के घर के सामने जंगल से होकर वह अपने घर की तरफ आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष पीछे से पहुंचे। निरमा उन्हें देख नहीं पाई। महिला ने उसकी गोद से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.