संतकबीर नगर के तमाम नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। संत कबीर नगर के तमाम नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यती ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में यूपी कांग्रेस के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने वालों में सपा छोड़ कर आए डॉ. शमीम अंसारी, मोहम्मद शोएब अंसारी, नजरूल हसन अंसारी, मो. सलीम और भाजपा छोड़ कर आए शिवानन्द तिवारी, गोपाल तिवारी, शिवराम कनौजिया, आदित्य तिवारी, राम शरन चौधरी, शिव शंकर पासवान, श्याम सुन्दर चतुर्वेदी आदि रहे। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा और हर वर्ग के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। हर वर्ग भाजपा के कुशासन से त्रस्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.