संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीघा बाईपास स्थित एक होटल के समीप मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गोरखपुर से दवा कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महुली थाना क्षेत्र के भिनखीनी गांव निवासी श्यामा त्रिपाठी (30) पत्नी अंगद त्रिपाठी का गोरखपुर में इलाज चल रहा था। मंगलवार को वह अपने भतीजे विशाल त्रिपाठी निवासी बरडांड, थाना खजनी (गोरखपुर) के साथ दवा कराकर बाइक से घर लौट रही थीं। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वे डीघा बाईपास के पास पहुंचने पर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा विशाल सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.