संतकबीरनगर, अप्रैल 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में आदर्श होटल की गली में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से तिमंजिले मकान में भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी थीं। शहर के मध्य मुखलिसपुर रोड तिराहे पर आदर्श होटल की गली में राजेश अग्रहरि का मकान है। मकान में कोई था नहीं। इसे पत्तल का गोदाम बनाया गया है। रात लगभग 10.30 बजे मकान से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर बरदहिया चौकी इंचार्ज पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग आग की भयावहता देख आसपास के मकान के लोगों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक आसपास के लोगों के साथ फायर ब्रिगेड की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.