गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। संत कबीनगर जनपद में मक्का की फसल पर सैनिक कीट का हमला प्रकाश में आया है। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र गोरखपुर की विशेषज्ञ टीम ने कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर गुरुवार को जनपद के प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त सर्वेक्षण किया। टीम ने गायघाट और चोल खरी गांवों में मक्का की फसल का निरीक्षण कर किसानों को कीट नियंत्रण के व्यावहारिक उपाय बताए। सर्वेक्षण के दौरान कुछ सीमित स्थानों पर सैनिक कीट (स्पोडोपटेरा फ्रूगीपरडा) का प्रकोप मिला। हालांकि क्षेत्र में इसके पतंगे भी देखे गए। मौके पर मौजूद जिला कृषि रक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार और सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी अवधेश कुमार ने किसानों से समेकित नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) विधि अपनाने की अपील की। साथ ही खेतों में गंधपाश यंत्र (फेरोमोन ...