संतकबीरनगर में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, दर्जनभर से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई
संतकबीरनगर, मई 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों का संकट चल रहा है। दर्जन भर से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। पंपों के ड्राई रहने से वाहन चालक व किसान तेल के लिए भटक रहे हैं। तेल न मिलने से कई पंपों का चक्कर लगा रहे हैं। डीजल न मिलने से खेती-किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं जिन पंपों पर तेल आने की सूचना मिल रही है वहां भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को लगाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- डीजल के लिए एक से दूसरे पंप तक भटकते रहे लोगपेट्रोल-डीजल की सीमित आपूर्ति पेट्रोल-डीजल की सीमित आपूर्ति के चलते बघौली ब्लॉक क्षेत्र के चारों पेट्रोल पम्पों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाइक, कार, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन चालक घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.