संतकबीरनगर में दो अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर, अगस्त 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं एसओजी की टीम ने दो अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे हाईवे पर महगर के हनुमान मंदिर रसूलाबाद तिराहा के पास से पकड़ा। वह थाना मेहदावल के ग्राम बढ़या ठाठर का निवासी है। लखनऊ में असलहा सप्लाई करने जाते समय पकड़ा गया। उसके पास से दो पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, दो अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर, मोबाइल फोन, एक पिट्ठू बैग, कपड़े एवं 500 रुपये नगद बरामद हुए। मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल रवाना कर दिया गया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने एक सूचना पर शनिवार की रात हाइवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.