संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम तिनहरी में गुरुवार को पारंपरिक डीह पूजा के दौरान जाखी माई की स्थापना को लेकर एक ही ग्राम पंचायत के दो पुरवा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए।विवाद की शुरुआत कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।पूजा की तैयारी ग्राम पंचायत तिनहरी के छोटी तिनहरी पुरवा में पिछले कई दिनों से डीह बाबा की पूजा-अर्चना चल रही है। ढोल-मंजीरे की धुन और धार्मिक उत्साह के बीच महिला-पुरुष परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा कर रहे थे। इसी दौरान जाखी माई की स्थापना को लेकर छोटी तिनहरी और बड़ी तिनहरी के ग्रामीणों के बीच मतभेद उभर आया।पंचायत ...