संतकबीरनगर में ट्रेलर से टकराई बस, पांच घायल
संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर एक बस ट्रेलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार को गोरखपुर डिपो की एक बस सुबह के समय नेशनल हाईवे 28 पर बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। बस औद्योगिक क्षेत्र में मणि पेट्रोल पम्प के सामने पहुंची थी। इसी दौरान बस बगल से गुजर रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। बस के टकराने से कोहराम मच गया। बस में सवार ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.