संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी एक युवक की घोड़े से गिरकर मौत हो गई। वह मुड़िला गांव के पास घोड़े पर सवार होकर रील बना रहा था। अचानक घोड़े के बिदकने से वह सिर के बल गिर पड़ा और चोटिल हो गया। स्थानीय डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर बस्ती रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुधारा थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी रामचंद (26) पुत्र रामानंद शनिवार को मुड़िला गांव के पास घोड़े पर सवार होकर रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक घोड़ा बिदक गया और वह सिर के बल गिर गया। इसके चलते उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंचे लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने बस्ती के लिए रेफर कर दिया। ...