संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के 75 प्रतिशत पेट्रोल पंप पूरी तरह से ड्राई हो गए हैं। कुछ पंपों पर मंगलवार की शाम से ही डीजल और पेट्रोल नहीं है तो कुछ पर बुधवार की सुबह से। उपभोक्ता परेशान हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक एक सी स्थिति है। जिस पंप पर तेल है वहां पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है।लोगों के डिब्बे जेरिकैन लेकर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। हालांकि पेट्रोल पंप कंपनियों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन की माने तो तेल की कोई कमी नहीं है। जितनी उपलब्धता आम दिनों में रही उतनी ही इस समय भी है। लेकिन वर्तमान समय में खपत बढ़ गई है। इसके अलावा सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है कि डिपो से अब उधारी मिलना बंद हो गया है। इस कारण भी कई पंप ड्राई हो गए हैं। जिनके पास फंड की कमी है वे पंप मालिक परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.