धनबाद, जनवरी 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संडे व होलीडे ड्यूटी में भेदभाव को लेकर रविवार की सुबह संयुक्त मोर्चा व कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया। हाजिरी घर के समीप बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मोर्चा समर्थकों ने कहा कि प्रबंधन कुछ चहेते कर्मियों को संडे व होलीडे की सुविधा देता है। अन्य कर्मियों को इससे वंचित रखा जाता है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। करीब तीन घंटे के बाद एजेंट आइक्यू खान ने मोर्चा समर्थकों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। मौके पर निवर्तमान पार्षद छोटू सिंह, विपिन राय, संतोष सिंह, अमरेश चौधरी, नंदलाल रवानी, कुलदीप गोस्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.