धनबाद, फरवरी 17 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। संडे ड्यूटी में भेदभाव को लेकर केओसीपी में संयुक्त मोर्चा ने विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि अगर इसमें जल्द ही सुधार नहीं किया जाएगा तो सभी मजदूर संगठन संडे का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान चार लेबर कोड के विरुद्ध 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा ने सभी मजदूरों व संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी है। संगठन के लोगों का संयुक्त रूप से कहना था कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी मानसिकता को सभी मजदूर संगठनों ने बंद को सफल करके दिखा दिया। विशेषकर केओसीपी वर्कशॉप और केओसीपी फील्ड के कर्मी विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर तुलसी रवानी, प्रभाष सिंह, भगवान प्रसाद नोनिया, हीरालाल गोराई, अरुण कुमार, उदय सिंह, उमेश सिंह, कालीपद रवानी, अलाउद्दीन अंसारी, सुनील साव, हरे राम, दिनेश चंद्रा, हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.