धनबाद, अप्रैल 20 -- कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में कार्यरत कर्मियों को संडे ड्यूटी नहीं मिलने पर रविवार को प्रथम पाली के कर्मियों ने हाजिरी घर के समीप प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए धरना पर बैठे कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। बिजखामसं के सचिव सह पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि प्रबंधन ने कर्मियों के नाम की सूची शनिवार को तैयार की थी, लेकिन अचानक सभी का नाम सूची से गायब कर दिए गए। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- कामगारों ने संडे कटौती का विरोध किया मौके पर पार्षद छोटू सिंह, भोला सिंह, भगवान सिंह, अरशद हुसैन, कृष्ण सिंह, विजय चंद्र बनर्जी, गोविंद रविदास, तारापद साहू, अतीक खान, तरुण महतो, छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.