संडे ड्यूटी को लेकर ऑपरेटर ने किया जमकर हंगामा
धनबाद, जून 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के डंफर ऑपरेटर शंकर दयाल चौहान ने रविवार को संडे ड्यूटी नहीं मिलने पर परियोजना वर्कशॉप के समक्ष जमकर हंगामा मचाया। वाहन को वर्कशॉप के मुख्य गेट पर खड़ा कर संडे डियूटी में अपने चहेते कर्मियों को देने का आरोप लगाने लगा। बताया जाता है कि शंकर पहली पाली में ड्यूटी पर पहुंचे। हाजिरी घर में साटे गए सूची में अपना नाम नहीं देखने पर वह भड़क गए। वे वर्कशॉप के मुख्य द्वार के समीप वाहन को खड़ा कर धरना पर अकेले बैठ गए। जिससे अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित होने लगा। शंकर ने कहा कि पूर्व में प्रबंधन ने उन्हें संडे ड्यूटी देता था, लेकिन बीते दो माह से उसे वंचित कर रखा जा रहा है। उन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां संडे ड्यूटी पर काफी खेल होता है, जो कर्मी उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.