रामगढ़, अक्टूबर 5 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ ने बरका-सयाल जीएम को पत्र लिखा है। जिसमें जीएम कार्यालय के सभी विभागों में संडे ड्यूटी रोटेशन लागू के आधार पर देने और संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मियों का समय पर टेबल ट्रांसफर करने की मांग रखी गई है। संघ के क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा ने लिखे पत्र में इसे तत्काल सुधार करने की मांग की है। संघ का आरोप है कि वर्तमान व्यवस्था में कुछ कर्मचारियों को ही बार-बार संडे डयूटी एवं पीएचडी ड्यूटी दी जाती है, जबकि अन्य कर्मचारियों को इससे वंचित रखा जाता है। इससे कर्मचारियों में असंतोष की भावना बन रही है। संघ ने कहा कि कार्यालय के संवेदनशील पदों पर लंबे समय से कार्यरत कर्मियों का भी नियमानुसार टेबल ट्रांसफर किया जाना चाहिए। जिन कर्मचारियों का अब तक टेबल ट्रांसफर नहीं हुआ है, उनका ...